वार्ड 13 कटाईनार में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की मांग, पार्षद अश्वनी मिश्रा ने पालिका अध्यक्ष के नाम सौंपा ज्ञापन।
वार्ड 13 कटाईनार में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की मांग, पार्षद अश्वनी मिश्रा ने पालिका अध्यक्ष के नाम सौंपा ज्ञापन।
छत्तीसगढ़ /कोरबा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 (कटाईनार) के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर अवगत कराते हुए कटाईनार में एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन (सह-भवन) निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कटाईनार क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रमों, सामाजिक बैठकों और मांगलिक आयोजनों के लिए एक उपयुक्त स्थान का अभाव है। भवन बनने से स्थानीय निवासियों को शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मांग की गई है कि भवन “सर्वसुविधायुक्त” हो, जिसमें पर्याप्त हॉल, शौचालय और बिजली-पानी की सुचारू व्यवस्था हो।
क्षेत्र की बढ़ती आबादी को देखते हुए एक व्यवस्थित सामुदायिक केंद्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। जिसे पार्षद अश्वनी मिश्रा ने संज्ञान में लेकर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया और जल्द से जल्द संज्ञान में लेकर सहयोग की अपेक्षा रखे हैं।
निश्चित ही जिस तरह से बांकीमोंगरा नगर में विकास की गंगा बह रहे हैं, पालिका अध्यक्ष सभी जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों का मांग को ध्यान में रखते हुए नगर में बनी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। क्योंकि बांकीमोंगरा नगर पालिका 30 वार्ड व बड़ा पालिका है।
