--:--

एकल अभियान देवपहरी में श्रीराम नवमी पर भगवा ध्वज वितरण, सुदूर वनांचल तक पहुंची आस्था की ज्योति।

0
IMG-20260328-WA0007.jpg

सुनील दास कि रिपोर्ट:एकल अभियान देवपहरी में श्रीराम नवमी पर भगवा ध्वज वितरण, सुदूर वनांचल तक पहुंची आस्था की ज्योति

छत्तीसगढ़ /कोरबा श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर एकल अभियान देवपहरी द्वारा सुदूर वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर समाजसेवी राजीव चंदेल (ग्राम गुमगा निवासी), जो परसा कंपनी में कार्यरत हैं और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं, द्वारा भगवा ध्वज का सुंदर सहयोग प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि व्हाट्सएप के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में भगवा ध्वज लगाने हेतु सहयोग की अपील की गई थी, जिस पर श्री राजीव चंदेल ने हृदय से सहयोग करते हुए ध्वज उपलब्ध कराए। उनके इस योगदान के लिए एकल अभियान देवपहरी द्वारा हृदय से धन्यवाद, साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
आज दिनांक 26 मार्च को देवपहरी में आयोजित मासिक बैठक में संच समिति के हाथों आचार्यों को भगवा ध्वज वितरित किया गया। इस पहल के माध्यम से गांव-गांव में शोभायात्रा निकालकर ध्वज के साथ श्रीराम नवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में अंचल कोरबा से अंचल गतिविधि प्रमुख श्री रूपलाल सोरठे जी की विशेष उपस्थिति रही, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि वनांचल क्षेत्रों में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया। 🚩जय श्री राम🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed