--:--

हरदी बाजार ग्रामीणों के द्वारा बार बार विरोध करने पर रुक सकता भूमि अधिग्रहण का कार्य।

0
IMG-20251210-WA0050.jpg

महावीर यादव कि रिपोर्ट हरदी बाजार ग्रामीणों के द्वारा बार बार विरोध करने पर रुक सकता भूमि अधिग्रहण का कार्य

छत्तीसगढ़/कोरबा :–हरदीबाजार एसईसीएल दीपका द्वारा ग्राम हरदी बाजार, रेकी, सराई सिंगार,कटकी डबरी,नवापारा का भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। जिसमें ग्राम हरदी बाजार 2004–10 का 133 हेक्टेयर अभी वर्तमान का 190 हेक्टेयर, रेकी का 191.67 हे. सराई सिंगार 179.68 हे.,कटकी डबरी का 32.76हे., नवापारा का 12.93 हेक्टेयर इन सभी ग्रामों का धारा 9 का प्रकाशन हो गया है। जिसमें हरदी बाजार के ग्रामीण आए दिन मकान संपत्ति परिसंपत्ति सर्वे नापी कार्य का विरोध कर रहे है। मिले विशेष सूत्रों के जानकारी के अनुसार एसईसीएल दीपका ग्राम हरदी बाजार भूमि अधिग्रहण का कार्य रोक लगा सकता है।अगर ऐसा होता है तो हरदीबाज़ार के ऐसे लगभग 150 से अधिक युवको को जिन्हें Secl में रोजगार मिलना है , को और अधिक दिनों तक इंतज़ार करना होगा , साथ ही हरदी बाज़ार से लोगो को आने वाले समय में गर्मी के दिनों में पानी के गंभीर संकट का सामना करना पडेगा । वर्तमान में ब्लास्टिंग एव धूल से परेशान ग्रामीणों को आने वाले समय में और अधिक परेशानियों से रूबरू होना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed