भाजपा शासनकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का नहीं सुन रहे विद्युत विभाग, झूलते तार हादसे को दे रहे न्योता।
भाजपा शासनकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का नहीं सुन रहे विद्युत विभाग, झूलते तार हादसे को दे रहे न्योता।
छत्तीसगढ़ /कोरबा कटघोरा विकासखण्ड ग्राम तेलसरा के आश्रित ग्राम घनाकछार में जर्जर झूलते हुए बिजली के तार हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं।
ग्राम घनाकछार के भाजपा बूथ अध्यक्ष, ग्राम पंच हर्ष चौहान व ग्रामीणों द्वारा कटघोरा विद्युत विभाग के अधिकारियों को अनेकों बार पोल लगाने व जर्जर झूलते हुए तारों के बारे में अवगत कराया गया उसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं, इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भाजपा बूथ अध्यक्ष, ग्राम पंच हर्ष चौहान का कहना हैं, सप्ताहभर पहले मोहल्ले का एक बच्ची लाइन चपेट में आकर अचेत हो गई थी, बच्ची बाल बाल बची, खेलते हुए छत में गई थी, जो बिजली के तार छत में बंधा हुआ हैं, जिसके सम्पर्क में आ गयी थी, जिसकी स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कि गई।
विद्युत पोल नहीं होने वजह से छग विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तार को छत में बंधा गया है जिससे पूरे मकान में विद्युत प्रभावित होता हैं, समय रहते विभाग द्वारा उचित व्यवस्था नहीं की गई तो बड़ी दूर्घटना होने की आकांक्षा बनी हुई हैं। आगे भाजपा बूथ अध्यक्ष, ग्राम पंच हर्ष चौहान ने कहा भाजपा शासनकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं को अनदेखी कर रहे तो आम जनताओं कार्य क्या होता होगा, अपने स्तर से पूरी जानकारी विद्युत विभाग को दी गई हैं, अगर घटना होता है तो पूरे ग्रामीण न्यायालय का शरण लेंगे जिसका पूर्ण जिम्मेदारी छग विद्युत वितरण विभाग का होगा।
