हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही बाबा गुरु घासीदास जयंती: बांकीमोंगरा के पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे ने दी शुभकामनाएं
हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही बाबा गुरु घासीदास जयंती: बांकीमोंगरा के पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे ने दी शुभकामनाएं
कोरबा ( बांकीमोंगरा ) सतनाम पंथ के प्रवर्तक और महान समाज सुधारक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती आज पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 9 अंबेडकर नगर की पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे ने समस्त नगरवासियों और समस्त वार्डवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
शांति और समानता का संदेश।
पार्षद दिव्या कुर्रे ने अपने शुभकामना संदेश में बाबा गुरु घासीदास जी के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि बाबा जी का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त कर एकता के सूत्र में पिरोने का जो मार्ग दिखाया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
वार्ड में उत्सव का माहौल
बांकीमोंगरा क्षेत्र में सुबह से ही जैतखाम की पूजा-अर्चना और सफेद ध्वज (पालो) चढ़ाने का सिलसिला जारी है। पार्षद ने क्षेत्र की खुशहाली और तरक्की की कामना करते हुए सभी से बाबा जी के बताए हुए सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।
“बाबा गुरु घासीदास जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे। उनका आशीर्वाद हमारे समाज में समरसता और खुशहाली लेकर आए। आप सभी को जयंती की बहुत-बहुत बधाई!”
सुश्री दिव्या कुर्रे, पार्षद, वार्ड 9 (अंबेडकर नगर) बांकीमोंगरा
