--:--

AI के माध्यम अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेलिंग, परिजन पोस्टर लेकर पहुंचे एसपी कार्यालय।

0
IMG-20251220-WA0131.jpg

AI के माध्यम अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेलिंग, परिजन पोस्टर लेकर पहुंचे एसपी कार्यालय।

छत्तीसगढ़/कोरबा:- चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनबांधा में एक घटना सामने है,जहां एक युवक ने AI का दुरुपयोग कर 15 साल की नाबालिग छात्रा को ब्लेकमेल कर रहा था। युवक ने छात्रा की तस्वीरों और वीड़ियो को AI की मदद से अश्लील वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया था। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रतिराम यादव के विरूद्ध धारा 79, 351(2), 67,67 (बी) बीएनएस एवं 12 लैगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी में जूट गई। मामले में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीडित परिवार चैतमा चौकी पहुंचकर आरोपी रतिराम यादव की गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता के परिजन व धोबी समाज के 50 से ज्यादा समाज के पदाधिकारियों व सदस्य शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जहां आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed