बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो।
बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो।

छत्तीसगढ़/बांकीमोंगरा :21 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को बांकीमोंगरा में नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस अभियान में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा सम्मिलित हुईं। उन्होंने नजदीकी पल्स पोलियों सेंटर पहुंचकर स्वयं अपने हाथों से बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई और अभियान का विधिवत आगाज़ किया।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: इस अवसर पर श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र के नागरिकों और पालकों को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “बच्चों का स्वास्थ्य ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए हर बच्चे का टीकाकरण अनिवार्य है। मेरी सभी पालकों से अपील है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के अपने हर बच्चे को पोलियों की दवा जरूर पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे।”

अभियान की मुख्य बातें: बांकीमोंगरा क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करना।
सहयोग: स्वास्थ्य विभाग की टीम और मितानिन बहनों द्वारा घर-घर जाकर भी जानकारी दी जा रही है।
अपील: अध्यक्ष ने उन परिवारों से विशेष आग्रह किया जो किसी कारणवश केंद्र तक नहीं पहुंच पाए हैं, वे आने वाले दिनों में अपनी नजदीकी टीम से संपर्क करें।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 12 गजरा के पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत , स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। श्रीमती झा ने स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण की भी सराहना की जो इस कड़ाके की ठंड में भी घर-घर जाकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
