बांकीमोंगरा पुलिस की सराहनीय कदम, भटककर पहुंचे युवक को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया, परिजन के झलके आंसू।
बांकीमोंगरा पुलिस की सराहनीय कदम, भटककर पहुंचे युवक को सुरक्षित परिजनों से मिलवाया, परिजन के झलके आंसू।
कोरबा/बांकीमोंगरा कोरबा जिले के बांकीमोंगरा पुलिस के सराहनीय प्रयास से एक लापता युवक को उसके परिवारजनों से सुरक्षित मिलवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू सारथी 25 वर्षीय युवक, निवासी मड़वा नवापारा, चंद्रपुर जिला सक्ती, शनिवार को सुबह अपनी मां को खोजने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था। इसी दौरान वह रास्ता भटककर कोरबा जिले के बांकीमोंगरा पहुंच गया।
भटकते हुए युवक को देखकर एक सज्जन व्यक्ति ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए तत्काल बांकीमोंगरा थाना लेकर पहुंचे और इसकी सूचना बांकीमोंगरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक टेकाम को दी। जहां तत्काल बांकीमोंगरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक से पूछताछ की और उसके परिजनों से संपर्क किया।
पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर युवक के परिवारजन बांकीमोंगरा थाने पहुंचे, जहां आवश्यक पूछताछ और पुष्टि के बाद युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। इतना ही नहीं थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नंदलाल टंडन ने थाना स्टाफ के माध्यम से युवक व उनके परिजनों को भोजन कराकर विदा भी किया। इधर अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और बांकीमोंगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं
इस पूरे मामले में बांकीमोगरा पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

