बांकीमोंगरा: ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’ का भव्य आयोजन।
बांकीमोंगरा: ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’ का भव्य आयोजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा के स्थानीय ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मातृ सम्मेलन के अंतर्गत ‘सप्तशक्ति संगम’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वहीं इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा व कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मंजू सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा कोरबा रही। सभी अतिथियों ने मां सरस्वती , प्रणव व भारत माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों के साथ-साथ उनके अधिकारों और शक्ति के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
इस दौरान बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि “नारी समाज की धुरी है। जब एक महिला शिक्षित और सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है।” उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।
इस ‘सप्तशक्ति संगम’ में बांकीमोंगरा और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों और सहभागी महिलाओं का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में नारी शक्ति के सम्मान का संकल्प लिया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सात स्वरूपों (सप्तशक्ति) को समर्पित था, जो शिक्षा और संस्कारों के मेल को प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी (विधिक सलाहकार कोरबा) श्रीमती गंगा पटेल (शासकीय नर्स सिम्स बिलासपुर) , भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, विद्यालय की प्राचार्य-श्रीमती ममता सिंह, प्रधानाचार्य-श्रीमती रामकुमारी कश्यप,वरिष्ठ आचार्या श्रीमती उमाबाई श्रीवास, आचार्या सुश्री जग बाई चौहान, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती उर्वशी श्रीवास, सुश्री मंजू कर्ष, दिवाकर नाहक , अतहरअली,सुश्री प्रीति जांगड़े, श्रीमती राधा कंवर, प्रियंका कश्यप,सुश्री सुमन चौहान,सुश्री आरती यादव, सुश्री ममता चौहान,श्रीमती रूपा सिंह,श्रीमती प्रियंका शर्मा,श्रीमती श्रद्धा श्रीवास,सुश्री सुलेखा बिंझवार, श्रीमती खुशी एवं सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे।
