बांकीमोंगरा: सेप्टिक टैंक में गिरी गाय, स्थानीय लोगों और गौ-सेवकों ने बचाई जान।
बांकीमोंगरा: सेप्टिक टैंक में गिरी गाय, स्थानीय लोगों और गौ-सेवकों ने बचाई जान।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र के एसबीआई बैंक परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेजुवान गाय अनियंत्रित होकर खुले सेप्टिक टैंक में जा गिरी। गनीमत रही कि समय रहते लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद गौ सेवा कटाईनार बांकीमोंगरा , सफाई मित्र व स्थानीय लोगों के द्वारा चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बताया जा रहा है कि बांकीमोंगरा स्थित एसबीआई बैंक परिसर के पीछे एक सेप्टिक टैंक का हिस्सा असुरक्षित था। घास चरने के दौरान गाय का पैर फिसला और वह सीधे गहरे टैंक में समा गई।
कड़ी मशक्कत से मिली सफलता
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बांकीमोंगरा कटाईनार गौ-सेवा समिति के सदस्य और जागरूक नागरिक को सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित गाय को बाहर निकाला गया।

सेफ्टी टैंक संकरा और गहरा होने के कारण गाय को बाहर निकालना काफी चुनौतीपूर्ण था।
लोगों ने रस्सियों और अन्य जुगाड़ की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत की। अंततः गाय को बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस घटना के बाद भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व कोषाध्यक्ष विकास झा व गौ सेवा समितियों ने बैंक परिसर और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि खुले और जर्जर सेप्टिक टैंक न केवल मवेशियों के लिए बल्कि छोटे बच्चों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
“गौ-सेवकों और स्थानीय युवाओं की तत्परता ने आज एक बड़ी अनहोनी टाल दी।
