बांकीमोंगरा: घुड़देवा में 7A स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, डॉ. सी. पथ ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।
बांकीमोंगरा: घुड़देवा में 7A स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, डॉ. सी. पथ ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

छत्तीसगढ़/कोरबा क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए एक उत्साहजनक खबर है। बांकीमोंगरा के क्षेत्र घुड़देवा में बहुप्रतीक्षित 7A स्टेट लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। इस प्रतियोगिता में कई जिलों व ब्लॉक के दिग्गज टीमें अपना दमखम दिखाने पहुंचेंगे।

इस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में, समाजसेवी डॉ. सी. पथ ( मेडिकल ऑफिसर बांकीमोंगरा ) उपस्थित रहे। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर विधिवत टूर्नामेंट की शुरुआत की। अपने संबोधन में डॉ. पथ ने खेल और स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि “खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से फिट रखते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। क्षेत्रों में इस स्तर के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है।”
7A साइड स्टेट लेवल टूर्नामेंट का आयोजन 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेंगे। वहीं इसका भव्य समापन 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस फुटबॉल टूर्नामेंट को साईं क्लब घुड़देवा के द्वारा कराया जा रहा है, जिसका मुख्य आयोजक है पूर्व पार्षद व फुटबॉल टूर्नामेंट संघ का जिला सचिव पवन गुप्ता। गुप्ता ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशे व अन्य बुराइयों से दूर कर खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। उद्घाटन समारोह में पप्पू अग्रवाल, बितरु दास , दिलीप झा , राजवन सिंह ( छोटू ) संतोष यादव के साथ-साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
