--:--

आदर्शनगर कुसमुंडा में मनाई गई बाबा गुरु घासीदास जी का जयंती, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा हुए शामिल।

0
IMG-20251230-WA0017.jpg

आदर्शनगर कुसमुंडा में मनाई गई बाबा गुरु घासीदास जी का जयंती, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा हुए शामिल।

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत आदर्शनगर कुसमुंडा सतनाम प्रांगण में सतनामी कल्याण समिति कुसमुंडा के द्वारा सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा , अतिथि विकास झा, बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, विकेश झा, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व युवा आयोग सदस्य रघुराज उईके, युवा मोर्चा प्रकाश झा, सूरज मिश्रा, पार्षद नवीन कुकरेजा, पार्षद दिव्या कुर्रे, पार्षद दिवाकर, शशि साहु, बुधवारा देवांगन आदि शामिल रहे।

सभी अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के जय स्तंभ व छाया चित्र का पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया‌। तत्पश्चात समाज के द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया है साथ ही साल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा जी के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया, उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को ‘मनखे- मनखे एक समान’ का जो संदेश दिया, वह आज के समय में काफी महत्वपूर्ण है। उनके विचार हमें सत्य, अहिंसा और समाजिक समरसता की सीख देते हैं। अध्यक्ष श्रीमती झा ने समाज सभी लोगों को गुरु घासीदास जयंती की बधाई व शुभकामनाएं भी दी।
इस सफल कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र लहरे, उपाध्यक्ष मोतीराम दिवाकर, सचिव तुलाराम, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाटले, भुनेश्वर दिव्य प्रमुख सलाहकार, के.पी. पाटले , बिन्दु भारद्वाज, सुकृता पाटले सहित सतनामी कल्याण समिति कुसमुंडा के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed