बांकीमोंगरा: कटाईनार में सतनामी समाज के द्वारा किया गया गुरु घासीदास जी का पूजा, पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रुप में शामिल हुए प्रकाश झा।
बांकीमोंगरा: कटाईनार में सतनामी समाज के द्वारा किया गया गुरु घासीदास जी का पूजा, पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रुप में शामिल हुए प्रकाश झा।

बांकीमोंगरा (कोरबा): दिनांक 2 जनवरी 2026 को क्षेत्र के कटाईनार में सतनामी समाज द्वारा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती और पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बाबा के बताए “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को याद किया और श्वेत ध्वज (जैतखाम) की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा को मुख्य अतिथि के रुप शामिल होना था परन्तु किसी कारणवश पालिका अध्यक्ष नहीं पहुंच पाई, पर अपने प्रतिनिधि के रूप में विकास झा का छोटे भाई प्रकाश झा को भेजा गया वे विशेष रूप से उपस्थित हुए। जहां समाज के प्रमुखों ने उनका और अन्य अतिथियों आत्मीय स्वागत किया।
पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मंगल भजनों के बीच बाबा जी की आरती की गई।
इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि युवा मोर्चा नेता प्रकाश झा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और सामाजिक समानता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार क्षेत्र के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, युवा नेता अनूपम दास, सोनू श्रीवास, मिडिया प्रभारी विकास सोनी, पूर्व पार्षद सुधार साय , श्रीमती प्रभावति सहित , गणेश सिंह कटाईनार और आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में सतनामी समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
