--:--

छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा, धूमधाम से मनाया गया छेरछेरा तिहार।

0
IMG-20260104-WA0006.jpg

छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा, धूमधाम से मनाया गया छेरछेरा तिहार।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा:- छत्तीसगढ़ में लोकपर्व छेरछेरा का खास महत्व हैं, सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर धूमधाम से छेरछेरा पर्व मनाया गया।
बच्चे घर घर जाकर छेरछेरा मांगते नजर आए. आज सोमवार को गली मोहल्ले, गांवों और कस्बों से लेकर शहर तक इस परंपरा की झलक देखने को मिली।

नई फसल के खुशी में मनाते हैं त्योहार :

फसल की कटाई और मिसाई के बाद किसान के घर में धान की नई फसल की ढेरी लगी रहती है, ऐसे में गांव वाले फुर्सत में रहते हैं, तब पौष पूर्णिमा के अवसर पर छेरछेरा त्यौहार मनाया जाता हैं, इस पर्व में बच्चे टोली बनाकर सुबह से ही छेरछेरा के तौर पर घर घर अन्न दान मांगने निकल पड़ते हैं. बच्चों के साथ बड़े भी खुशी खुशी अन्न का दान मांगते हैं. शाम को जितना भी धान एकत्र होगा, उसे जमा कर सामूहिक भोजन का आयोजन किया जाता है. एक तरह से पिकनिक जैसा माहौल गांव में बन जाता है। सुबह से ही छेरछेरा की धूम मची हुई है, सभी बच्चे बूढ़े धान का दान मांग रहे हैं. इस दिन घर में पकवान बनते हैं और यह छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा त्यौहार है. नाचते, गाते, बजाते हुए हम यह त्यौहार खुशी से मानते हैं. शहर में इसका प्रचलन कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन गांव में इसे बेहद उत्साह पूर्वक और धूमधाम से मनाया जाता हैं।

सुबह से ही छेरछेरा की धूम मची हुई है, सभी बच्चे बूढ़े धान का दान मांगते रहे‌। इस दिन घर में पकवान बनते हैं और यह छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा त्यौहार है. नाचते, गाते, बजाते हुए हम यह त्यौहार खुशी से मानते हैं. शहर में इसका प्रचलन कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन गांव में इसे बेहद उत्साह पूर्वक और धूमधाम से मनाया जाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed