--:--

बालको क्षेत्र: भारी आंधी-तूफान से घर के उड़े सीट, बाल-बाल बचा छोटेलाल का परिवार, सरपंच से मदद की गुहार।

0
IMG-20260602-WA0018.jpg

सुश्री सुको दास संवाददाता बालको,

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बालको क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चुहिया में मंगलवार को मौसम के बदले मिजाज और तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में गांव के निवासी छोटेलाल चंद्रा का आशियाना क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं के थपेड़ों के कारण उनके मकान की छत पर लगी सीट (कतरे) उखड़कर दूर जा गिरी।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे के वक्त घर के भीतर मौजूद सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीट गिरने से एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई और परिवार के किसी भी सदस्य को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है।

बड़ी अनहोनी टली, अब रहने का संकट।
हादसे के बाद से पीड़ित परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है। घर की छत उड़ जाने के कारण अब उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित छोटेलाल चंद्रा और उनके परिजनों ने स्थानीय प्रशासन व ग्राम पंचायत के सरपंच , उप सरपंच से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की है।
पीड़ित परिवार की मांग:- भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि हम सब सुरक्षित हैं, लेकिन आंधी ने सिर से छत छीन ली है। हमारी मांग है कि शासन-प्रशासन और सरपंच महोदय आपदा की इस घड़ी में हमारी सुध लें, ताकि जल्द से जल्द घर की मरम्मत कराई जा सके और हम फिर से अपने घर में सुरक्षित रह सकें।”
अब देखना होगा कि ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन इस परिवार की मदद के लिए कितनी जल्दी हाथ आगे बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *