मासूम भव्या जोशी को युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की।
कोरबा/बांकीमोंगरा:- कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की मासूम भव्या जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं न्याय की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने दीपका स्थित गांधी उद्यान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान युवा कांग्रेस के साथियों ने कैंडल मार्च निकाला और दो मिनट का मौन धारण कर मासूम भव्या जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भव्या को याद करते हुए उसके लिए न्याय की मांग उठाई।
कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस ने मासूम बच्ची के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए समाज से एकजुट होकर न्याय की आवाज बुलंद करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मासूम भव्या को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और भव्या को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी उद्यान, बुधवारी बाजार दीपका में कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन धारण किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर अहमद, दिलीप सिंह, विकाश शुक्ला, गोपाल यादव, विशाल शुक्ला, हर्षित देवी, प्रशांति सिंह, कमलेश जायसवाल, आकाश साहू, केदार सिंह, भरत मिश्रा, रहमान खान, बालेंद्र सिंह, अनीता तिवारी, मो रसूल, सोनू केसरवानी, सद्दाम शेख, जुनैद अख्तर, अमीर हुसैन, शनि देव, सदबीर निर्मलकर, ज़ाहिद खान, पुरातन दास, सूरज सोनवानी, अफजल अली, इब्राहिम, सतीश, नबी, राजा, इमरान, गुलाम, कमल, सोहेल, आफताब, अनुराग, अरबाज, अभिषेक, फैज, राजेंद्र , इजहार, नूर, सोहेब, पार्वती, संध्या यादव, नायसा एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
