--:--

बांकीमोंगरा: शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा शेड, विकास झा ने किया भूमिपूजन।

0
IMG_20260106_120941.jpg

बांकीमोंगरा: शिव मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा शेड, विकास झा ने किया भूमिपूजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा: बांकीमोंगरा क्षेत्र की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र सोमवारी बाजार स्थित श्री भुनेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब भव्य शेड निर्माण कराया जा है । लंबे समय से भक्तों द्वारा की जा रही इस मांग को ध्यान में रखते हुए, आज नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष प्रतिनिधि विकास झा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ।

धूप और बारिश से मिलेगी राहत:
शिव मंदिर में विशेष पर्वों, विशेषकर सावन सोमवार और महाशिवरात्रि के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है। खुले प्रांगण के कारण श्रद्धालुओं को कड़ी धूप और बारिश में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस शेड के निर्माण से अब भक्तों को मंदिर परिसर में बैठने और पूजा-अर्चना के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सकेगा।

भूमिपूजन के दौरान विकास झा ने कहा कि “मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस शेड के बन जाने से बुजुर्गों और बच्चों को काफी सहूलियत होगी।”

इस दौरान विधि-विधान से पूजा अर्चना पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नींव रखी गई।
भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और मंदिर समिति के सदस्यों में महिला – पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भूमिपूजन के पश्चात उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed