हरदीहा पटेल समाज के युवाओं ने अस्पताल में भोजन वितरण कर मनाया शाकंभरी जयंती।
समार सिंह बिंझवार कि रिपोर्ट हरदीहा पटेल समाज के युवाओं ने अस्पताल में भोजन वितरण कर मनाया शाकंभरी जयंती।
छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा:- हरदिहा पटेल समाज के युवाओं द्वारा शाकंभरी जयंती पर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज व उनके परिजनों को भोजन, फल, दुध वितरण किया गया।
जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक नरेंद्र साहू मौजूद थे। अध्यक्षता शत्रुहन पटेल ने की। मुख्य अतिथि नरेंद्र साहू ने शाकंभरी जयंती की बधाई देते हुए कहा कि सब्जी और वनस्पतियों की दात्री महा शाकंभरी के हम लोग संतान हैं जिसके बताए हुए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति को जागरुक करने की जरूरत है। शत्रुहन पटेल ने कहा कि समाज की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाईफुले बालिका शिक्षा के साथ-साथ छुआछूत और विधवा विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई है।
जिसमें मुख्यअतिथि समाजसेवक नरेन्द्र साहू व टीम युवा हरदिहा पटेल समाज सक्रिय युवा व युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल, अजय पटेल, विजय पटेल, आशीष पटेल व सहयोगी पुरातनदास, सदबीर कुमार, हर्ष चौहान, छतकुमार श्रीवास उपस्थित थे।
