--:--

नगर पालिक बांकीमोंगरा के विपक्षी पार्षदो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बाँकी मोंगरा क्षेत्र के विकास कार्यों की माँग को लेकर सौपा पत्र ,जल्द से जल्द माँगो की स्वीकृति देने का किया आग्रह।

0
IMG-20260111-WA0010.jpg

नगर पालिक बांकीमोंगरा के विपक्षी पार्षदो ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बाँकी मोंगरा क्षेत्र के विकास कार्यों की माँग को लेकर सौपा पत्र ,जल्द से जल्द माँगो की स्वीकृति देने का किया आग्रह।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के विपक्षी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिक क्षेत्र में हॉस्पिटल,गार्डन,तहसील,कॉलेज विस्तार,अलग फ़ीडर,सिटी बस प्रारंभ करने संबंधित 6 माँगो का पत्र सौपा एव जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की माँग किया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा की – बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा 3 हॉस्पिटल की स्वीकृति दी गई थी जिसको शासन परिवर्तन होते ही निरस्त कर दिया गया उन कार्यों को तुरंत प्रारंभ करने की माँग,बाँकीमोंगरा को तहसील का दर्जा देने की माँग,पालिका क्षेत्र में गार्डन की माँग,दर्री फ़ीडर से अलग करके बाँकीमोंगरा फ़ीडर करने की माँग का पत्र सौपा एव जल्द से जल्द निराकरण की माँग कि गई।
इस अवसर पर पार्षद हेमंत साहनी,संदीप डहरिया,ओमप्रकाश कैवर्त ने कहा की – बाँकी मोंगरा में स्थित शासकीय महाविद्यालय,बाँकी मोंगरा के बिल्डिंग निर्माण को जल्द से जल्द करवाया जाये एव पीजी कक्षा प्रारंभ किया जाये,आमजनों के लिये सबसे महत्वपूर्ण परिवहन सेवा सिटी बस को तत्काल प्रारंभ किया जाये।
इस अवसर पर प्रमुखरूप से अजीज ख़ान,सुमित धीवर,धनंजय राठौर,बबलू मारवा,जुनैद मेमन,आयुष यादव, और अनेक आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed