--:--

लखपत शर्मा ( लक्खू शर्मा ) को बड़ी जिम्मेदारी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त, मिल रहे हैं बधाईयां।

0
IMG-20260112-WA0075.jpg

लखपत शर्मा ( लक्खू शर्मा ) को बड़ी जिम्मेदारी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त, मिल रहे हैं बधाईयां।

बांकीमोंगरा/कोरबा: क्षेत्र के सक्रिय राजनीतिज्ञ और नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के विधायक प्रतिनिधि लखपत शर्मा ( लक्खू शर्मा ) के राजनीतिक कद में एक और इजाफा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने उनकी सक्रियता और सांगठनिक क्षमता को देखते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।

लखपत शर्मा की इस नियुक्ति की खबर मिलते ही बांकीमोंगरा सहित पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, उन्हें विभिन्न के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। एसईसीएल के विधायक प्रतिनिधि व बांकीमोंगरा मंडल मंत्री रितेश अग्रवाल एवं जितेन्द्र सिंह ने कहा कि लखपत शर्मा ( लक्खू शर्मा ) जमीन से जुड़े नेता हैं और उनके प्रदेश स्तर पर जुड़ने से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को मजबूती से रखा जा सकेगा।

वहीं अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए लखपत शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा:

“पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। किसानों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

इस उपलब्धि पर विभिन्न संगठनों, भाजपा पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed