भक्ति के रस में डूबा बांकीमोंगरा, गजरा में श्री श्री अखंड नवधा रामायण की धूम।
भक्ति के रस में डूबा बांकीमोंगरा, गजरा में श्री श्री अखंड नवधा रामायण की धूम।

CG/Korba नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 11 स्थित गजरा बस्ती में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। अवसर है श्री श्री अखंड नवधा रामायण का, जहाँ पूरा क्षेत्र प्रभु श्री राम के भजनों और मानस की चौपाइयों से गुंजायमान हो उठा है। आयोजन के शुरू होते ही स्थानीय नगरवासी और श्रद्धालु 24 घंटे संगीत और भक्ति के संगम में डूबे हुए हैं।
इस आयोजन की खास बात यहाँ का अखंड कीर्तन है। दिन हो या रात, हारमोनियम और तबले की थाप के साथ रामायण की चौपाइयां फिजाओं में मिश्री घोल रही हैं। मानस मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे सुमधुर भजनों ने समां बांध दिया है।

24 घंटे बिना रुके रामायण का गायन जारी है।
गजरा बस्ती के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुँच रहे हैं।
झांझ-मंजीरों की गूँज और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नवधा रामायण के आयोजन से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं। भोर से लेकर देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहता है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पूरा नगर ही राममय हो गया है।
मान्यता है कि नवधा रामायण के श्रवण से नौ प्रकार की भक्तियों का लाभ मिलता है। इसी श्रद्धा भाव के साथ गजरा बस्ती के लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या को छोड़कर प्रभु की शरण में लीन हैं। समापन अवसर पर विशाल भंडारे और भव्य विसर्जन यात्रा की तैयारी भी की जा रही है।
यहां कार्यक्रम श्री श्री अखण्ड नवधा रामायण दिनांक 8 जनवरी 2026 जारी है जो 18 जनवरी 2026 तक जारी रहेंगे वहीं समापन के दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गजरा बस्ती सहित आसपास क्षेत्र के नगरवासियों का भरपूर सहयोग प्रदान हो रहे हैं।
इसी बीच नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा व भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने वाले हैं।

श्री श्री अखण्ड नवधा रामायण में आचार्य श्री भोलाशंकर पाण्डेय जी मोंगरा बस्ती वाले कर रहे हैं।
