बांकीमोंगरा में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर से,सामूहिक आयोजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा राष्ट्रीय पर्व।
बांकीमोंगरा में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर से,सामूहिक आयोजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा राष्ट्रीय पर्व।

कोरबा/बांकीमोंगरा: राष्ट्र के 77वें गणतंत्र दिवस को बांकीमोंगरा में इस वर्ष बेहद गौरवशाली और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सामूहिक रूप से आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के सभी नागरिकों और संस्थाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।
बच्चे नृत्य, नाटक और गीतों के माध्यम से देश की आजादी की गाथा और विविधता में एकता का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक के दौरान विकास झा ने जोर दिया कि इस मंच के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारा जाएगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
तैयारियों का जायजा लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों और स्कूल प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था करना।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पूर्व आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश पालिका अध्यक्ष ने दिया है। सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय पर गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील।
यह आयोजन बांकीमोंगरा के गजरा स्थित गजरा मैदान में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
“गणतंत्र दिवस केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सभी के गौरव का पर्व है। बांकीमोंगरा के बच्चे अपनी प्रस्तुतियों से इस दिन को ऐतिहासिक बनाएंगे।” श्रीमती सोनी विकास झा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष।
बैठक के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष ,पालिका के मुख्य अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, जनप्रतिनिधि विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षदगण ,विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य – शिक्षक सहित पालिका के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

