--:--

युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान के नेतृत्व में बा़कीमोंगरा के कुचेना में सैकड़ों नारी शक्तियों को शॉल भेंटकर किया गया सम्मानित।

0
IMG-20260113-WA0236.jpg

युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान के नेतृत्व में बा़कीमोंगरा के कुचेना में सैकड़ों नारी शक्तियों को शॉल भेंटकर किया गया सम्मानित।

छत्तीसगढ़ /कोरबा बांकीमोंगरा नगरपालिका अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 19 कुचेना में युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रहमान खान के अध्यक्षता में कुचेना सामुदायिक भवन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत व विशिष्ट छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा व राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया थे।
इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित करना हैं। इस कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों व वार्ड से आई सैकड़ों महिलाओं को शॉल भेंटकर अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी हमारे राष्ट्र की धरोहर है और इनका सदैव सम्मान करना चाहिए।
युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा ने नारी शक्ति का गुणगान करते हुए कहा कि नारी हमारी श्रृष्टि की जननी हैं। नारी शक्ति के सम्मान से ही एक बेहतर समाज का निर्माण सम्भव है। कांग्रेस कमेटी कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला हमारे समाज की एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नारी सशक्तिकरण के अभाव में एक सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। छग कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव व वरिष्ठ नेता हरिश परसाई ने कहा मैं इस अवसर पर सभी महिलाओं को भी बधाई देता हूँ, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में अपनी पहचान बनाई है। आप सभी महिलाएं हमारे समाज की शक्ति हैं और हमें आप पर गर्व है। छग कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव तनवीर अहमद ने सबसे पहले युवा कांग्रेस के पूरे टीम का प्रशंसा किया साथ हि आये सभी नारी शक्ति धन्यवाद ज्ञापित किये। कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रदीप अग्रवाल ने कहा शॉल से सम्मानित होने वाली महिलाओं को देखकर मुझे बहुत खुशी हो रहा है। ये महिलाएं हमारे समाज की शान हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज को नई दिशा दी है। इन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके लिए हम सभी इनके ऋणी हैं। युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रहमान खान ने कहा कि हमारे कटघोरा विधानसभा युवा कांग्रेस टीम द्वारा विगत एक दशक से ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित करती रही हैं। मैं सदैव कटघोरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में तत्परता के साथ आपकी समस्याओं में खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला महासचिव भरत मिश्रा, बालेन्द्र, विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल, उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर, फ़िरत कंवर, अशोक कंवर, कमल बंजारे, राजेंद्र कुर्रे,घनश्याम, अभिनय कंवर,तहर दास, नारायण कंवर, राम कुमार यादव,शानिदेव, शोएब मिर्जा, शफी खान, पुरातन दास, इज़हार ,देव कंवर, प्रेमचंद,अजय पटेल, दुबराज कंवर, बारसिंह, जाहिद खान, शंभू साहू, शेखर , शहज़ाद,बलवान, मेलन दास, बार सिंह, रवि, सत्य प्रकाश, शुभम, मोहित,सुरेन्द्र, कृष्ण कंवर,शैलेश, सपुररन, राहुल, गोलू खान, प्रमोद कंवर,सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा के पदाधिकारी व महिला और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed