बांकीमोंगरा के ग्राम पंचायत अरदा में गूंजा ‘मनरेगा बचाओ महा-संग्राम’, सांसद ज्योत्सना महंत ने उठाई काम के अधिकार की आवाज।
समार सिंह बिंझवार कि रिपोर्ट बांकीमोंगरा के ग्राम पंचायत अरदा में गूंजा ‘मनरेगा बचाओ महा-संग्राम’, सांसद ज्योत्सना महंत ने उठाई काम के अधिकार की आवाज।
कोरबा/बांकीमोंगरा:- कटघोरा विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अरदा में काम के अधिकार की रक्षा बजट हेतु आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मनरेगा बचाओ महा-संग्राम’ कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
अपने संबोधन में सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि मनरेगा केवल योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के जीवन का सहारा है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने, बजट में कटौती करने और काम के दिन घटाने की साजिश को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक मनरेगा और मजदूरों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।
कार्यक्रम में कटघोरा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, पलायन पर रोक और आत्मनिर्भरता को बल मिला है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे धीरे-धीरे बंद करने की दिशा में काम कर रही है, जिसे जनता अब समझ चुकी है।
इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने भी अपने विचार रखे और केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।
कार्यक्रम में कटघोरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोरेलाल यादव, उपाध्यक्ष रामदास, अरदा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल गंधर्व, सांसद प्रतिनिधि डां., घुरवादास, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश आदिले, कांग्रेस वरिष्ठ नेता संतोष काठले, सांसद प्रतिनिधि रामगोपाल कंवर, कांग्रेस वरिष्ठ नेता जोशी, युवा कांग्रेस महासचिव शत्रुहन पटेल, युवा कांग्रेस कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर, छतकुमार श्रीवास, सरोजनी महंत, विजयदास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों उपस्थित थे।
