बांकीमोंगरा: संजय आजाद बने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
बांकीमोंगरा: संजय आजाद बने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

कोरबा/बांकीमोंगरा: संगठन में नई ऊर्जा के उद्देश्य से कांग्रेस आलाकमान द्वारा हाल ही में की गई नियुक्तियों के तहत संजय आजाद को बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
संजय आजाद के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर उनके परिवारजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी और पुष्पगुच्छ भेंट कर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ बांटी।
स्वागत समारोह के संजय आजाद ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य लक्ष्य बांकीमोंगरा क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और आगामी चुनावों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।”
इस अवसर पर ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास जताया कि संजय आजाद के नेतृत्व में बांकीमोंगरा में पार्टी को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
