--:--

ABVP दीपका के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन।

0
IMG-20260122-WA0003.jpg

दीपका संवाददाता – राजेश सोनी ABVP दीपका के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन।

छत्तीसगढ़ /कोरबा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दीपका नगर के तत्वावधान में आज तिरंगा यात्रा का भव्य, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना तथा देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना रहा।

इस गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आराध्या तिवारी , प्रांत सह मंत्री आयुष शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक लल्लू सिंह की विशेष रूप से मंचासीन उपस्थिति रही। साथ ही नगर अध्यक्ष स्वप्ना मोदी, नगर मंत्री सत्यम शुक्ला एवं प्रवासी शक्ति के रूप में उपस्थित राहुल महंत भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त जिला संगठन मंत्री प्रदीप साहू, जिला संयोजक गोविंद पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन रिशु सिंह द्वारा किया गया।

तिरंगा यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विभिन्न नगरों से आए ABVP के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में ABVP दीपका के सदस्य गोविंद साहू, नमन तिवारी, धुवेंद्र साहू, दिशा कश्यप, आकांक्षा कैवर्त, काजल सिरवास, खुशी कश्यप, मयंक, शुभम यादव, सौरभ पोर्ते, रोहित यादव, अजीत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह तिरंगा यात्रा आत्मानंद विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर प्रतीक्षा बस स्टैंड में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। इसके पश्चात AVN मंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं द्वारा परिषद गीत का सामूहिक गायन किया गया। वहीं आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राज्य गीत तथा अंत में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ABVP दीपका की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed