विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कोरबा द्वारा सौंपा दीपका नगर पालिका परिषद को ज्ञापन, जाने क्यो।
राजेश सोनी – दीपका संवाददाता ,विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कोरबा द्वारा सौंपा दीपका नगर पालिका परिषद को ज्ञापन, जाने क्यो।
छत्तीसगढ़/कोरबा दिनांक 18 जनवरी को बजरंग दल को सूचना मिला कि नगर के विभिन्न स्थानों में हो रहे देहांत गौ माता को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही पूर्वक जंगल में कचरे के सामान फेंक दिया जाता है जिसको अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर कुछ अंगों को कट कर ले जाया जाता है और शेष हिस्से छत्र विक्षत्र कर बिखरा रहता है । जिस विषय को लेकर गौ माताओं का सम्मान सहित अंतिम संस्कार करने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आज 21 जनवरी 2026 को नगर पालिका परिषद दीपका के सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल के एवं नगर के प्रमुख हिन्दू विचार धारा रखने वाले उपस्थित रहें।
