हर्षोल्लास के साथ पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय बांकीमोंगरा में फहराया गया तिरंगा झंडा।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा: हर्षोल्लास के साथ पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय बांकीमोंगरा में फहराया गया तिरंगा झंडा।

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के स्थानीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बांकीमोंगरा में 26 जनवरी 77वें गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस गरिमामय समारोह में विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के गीतों से गुंजते रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष अजीत कैवर्त द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूँज उठा। एनसीसी (NCC) और स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी दी और मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एस.डिडोरे ने उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक और राष्ट्रीय मूल्यों का विकास कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ देश की सेवा करने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

