--:--

बांकीमोंगरा के पीएचसी कटाईनार में डॉ. पंथ ने किया ध्वजारोहण, स्वास्थ्य सेवा का दोहराया संकल्प।

0
IMG-20260127-WA0005.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:बांकीमोंगरा के पीएचसी कटाईनार में डॉ. पंथ ने किया ध्वजारोहण, स्वास्थ्य सेवा का दोहराया संकल्प।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कटाईनार में 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.सी.पंथ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह और अस्पताल स्टाफ को संबोधित करते हुए डॉ. सी. पंथ ने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचें। उन्होंने कटाईनार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी और मरीजों के प्रति सेवा भाव को सर्वोपरि रखने की बात कही।

इस दौरान तिरंगा झंडा फहराने के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता के जयकारे लगाए गए।

डॉ. पंथ ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के पैरामेडिकल स्टाफ, मितानिन वार्ड क्रमांक 14 पार्षद रम्भा सिंह कंवर, प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed