कक्षा 12वीं के छात्रा कुमारी सृष्टि महंत को बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया सम्मानित।
सुनील दास कि रिपोर्ट कक्षा 12वीं के छात्रा कुमारी सृष्टि महंत को बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया सम्मानित।
छत्तीसगढ़/कोरबा 26 जनवरी 2026 को जिले नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। बांकीमोंगरा के स्थित गजरा मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित सहित अन्य कार्यक्रमों का भी सम्पन्न हुआ। इस दौरान आसपास के विद्यालयों के बच्चों 2024-25 में कक्षा 10वीं व 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किये है उसे नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा द्वारा सील्ड प्रदान कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बांकीमोंगरा के मड़वाढोड़ा निवासी मनोहर दास के पुत्री सृष्टि महंत जो कि कक्षा 12वीं में 83.6% अंग पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सृष्टि महंत कक्षा 12वीं में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय बांकीमोंगरा में पढ़ाई किया है। सृष्टि महंत को सम्मानित मिलने पर उनके परिवारजनों में काफी उत्साह देखा गया, इसके अलावा सृष्टि महंत द्वारा विद्यालय का नाम रौशन करते हुए अपने गुरुजनों, माता-पिता का भी नाम रौशन किया है।
