--:--

बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ‘चक्काजाम’, मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

0
IMG-20260130-WA0013.jpg

बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ‘चक्काजाम’, मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

छत्तीसगढ़/कोरबा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र व राज्य सरकार में भाजपा की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज एक दिवसीय सांकेतिक चक्काजाम किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ और धान खरीदी की समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के नाम को परिवर्तन किया और ग्रामीण श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

वहीं किसानों की समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी की निर्धारित अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की गई। कांग्रेस का कहना है कि कई किसान तकनीकी खामियों और मौसम की मार के कारण अपना धान नहीं बेच पाए हैं।
धान खरीदी केंद्रों पर हो रही असुविधाओं और भुगतान में देरी को लेकर भी प्रशासन को घेरा गया।

सांकेतिक चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल सरकार को जगाने के लिए एक संकेत है। मौके पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।

इस बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय आजाद ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। मनरेगा जैसी योजना को कमजोर किया जा रहा है और किसान मंडियों में परेशान हैं। यदि धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई गई और मजदूरों के हक बहाल नहीं हुए, तो यह आंदोलन और उग्र होगा।


इस दौरान सांकेतिक चक्काजाम में मुख्य रूप से हरीश परसाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, संजय आजाद अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा, विकास सिंह जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण, कांग्रेस पार्षद राकेश अग्रवाल, मधूसुदन दास, तालिका साहू, नवीन कुकरेजा, राजकुमारी, ओमप्रकाश केंवट, राजकुमार मिश्रा, हेमंत साहनी, संदीप डहरिया,पूर्व पार्षद पवन गुप्ता ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवल किशोर पंडित, प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह,लालू साहु, बंजरग दास , शैलेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुड़देवा मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह कंवर , सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed