बांकीमोंगरा में स्व.अक्षत अग्रवाल की स्मृति में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कल से प्रारंभ।
बांकीमोंगरा में स्व.अक्षत अग्रवाल की स्मृति में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कल से प्रारंभ।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 02 बाकी बस्ती के दशहरा मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन होने जा रहा हैं। जो कि कल दिनांक 1 फरवरी से प्रारंभ होगा। यह आयोजन को स्वर्गीय अक्षत अग्रवाल की स्मृति में किया जा रहा है, जहां क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रथम पुरस्कार 41001 रुपए नगद एवं कप, द्वितीय पुरस्कार 20001 रुपए नगद एवं कप। वहीं मैन ऑफ द सीरीज 5100 रुपए एवं कप रखा गया है। इस प्रतियोगिता में समितियों के द्वारा एंट्री फीस 2500 रुपए निर्धारित किया गया है।
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में बांकीमोंगरा सहित कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से क्रिकेट खिलाड़ियां शामिल होंगे, वहीं भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी खेल मैदान में इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आनंद लेंगे।
