--:--

ब्रेकिंग न्यूज़:बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में मिला नवजात भ्रुण , जांच में जुटी पुलिस।

0
IMG-20260131-WA0007.jpg

ब्रेकिंग न्यूज़:बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में मिला नवजात भ्रुण , जांच में जुटी पुलिस।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना अन्तर्गत मनोरंजन मंदिर क्लब के पीछे कॉलोनी लाईन क्वार्टर के पीछे नाली के समीप एक अज्ञात नवजात भ्रुण शव मिला है, देर शाम कॉलोनीवासियों का नजर नाली किनारे पड़े नवजात भ्रुण दिखा जिसके बाद देखते ही देखते आसपास के लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गई। इधर आसपास के लोगों के द्वारा थाना बांकीमोंगरा में सुचना दिया है, सुचना मिलते ही तत्काल थाना बाकीमोंगरा से स.उ.नि. नंदलाल टंडन अपने स्टाफ के साथ मौके पे पहुंच चुके हैं। खबर बनाएं जाने तक बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य स्तर से जांच कर रहे हैं कि आखिर यह नवजात भ्रुण किसका है, उनके माता-पिता कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed