--:--

12 फरवरी को रायपुर में होगा युवा कांग्रेस की युवा महापंचायत का आयोजित- कार्यकर्ताओं ने बांकीमोंगरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

0
IMG_20260131_153043.jpg

12 फरवरी को रायपुर में होगा युवा कांग्रेस की युवा महापंचायत का आयोजित- कार्यकर्ताओं ने बांकीमोंगरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस द्वारा आगामी 12 फरवरी 2026 को रायपुर के मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में एक विशाल युवा महापंचायत का आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मनरेगा बचाओ संग्राम के अगले चरण के रुप में होगा। इससे पहले ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम जैसे कई कार्यक्रम किये जा चुके हैं। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा “नये नेतृत्व की खोज” अभियान के तहत एक पोस्टर भी लॉन्च किया गया है।
ऐसे लोग जो पहले युवा कांग्रेस में सक्रिय हैं, पूर्व जनप्रतिनिधि, पंच सरपंच, जनपद या जिला सदस्य चाहे ओ जीते हो या हारें हो। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस उनको भी मौका दिया जायेगा, जो बेहतर एनजीओ ( NGO ) जुड़े हो और बड़े से बड़े आंदोलन में साथ रहे हो उन्हें भी मौका दिया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद नेताओं ने बताया कि रायपुर में होने वाले महापंचायत आयोजन में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने की काम करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोगों से आगामी 12 फरवरी को होने वाले महापंचायत आयोजन में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को संवैधानिक मूल्यों के साथ नेतृत्व के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय पदाधिकारी (NOB) कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिससे उन्हें संविधान के सिद्धांतों पर आधारित प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकें।
नेताओं ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति संवेदनशील बनाते हुए सक्रिय नेतृत्व के रूप में आगे लाना है। इससे जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महापंचायत की उद्देश्य, संगठनात्मक रणनीति एवं जनता से जुड़ी ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से साझा किया गया। इस दौरान कोरबा जिला सहप्रभारी पुष्पेंद्र साहु, जिला युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय आजाद, जिला महासचिव भरत मिश्रा, विवेक श्रीवास, बालेन्द्र सिंह, बांकीमोंगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधूसुदन दास, सोनू कुमार, युवा कांग्रेस बांकीमोंगरा ब्लॉक अध्यक्ष कुनाल आजाद सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed