--:--

बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर में चल रहे हैं संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में डुबे नगरवासी।

0
IMG-20260201-WA0016.jpg

बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर में चल रहे हैं संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में डुबे नगरवासी।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा स्थित मनोरंजन मंदिर में आयोजित चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या कॉलोनीवासी सहित आसपास के नगरवासी कथा का रसपान कर रहे हैं। इस आयोजन में कथा व्यास पंडित श्याम दुबे ज्योतिष सलाहकार एवं बगलामुखी उपासक बांकीमोंगरा वालें द्वारा किया जा रहा है। बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 28 जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई, जिसके बाद पंडित श्याम दुबे जी के द्वारा कथा सरोवर प्रसंग में 29 जनवरी को मद्रात्न कथा, शुकदेव जन्म कथा, 30 जनवरी को सति प्रसंग, ध्रुव चरित्र, 31 जनवरी को प्रहलाद चरित्र व विदूर कथा सुनाया गया। वहीं आगे पंडित श्याम दुबे जी के द्वारा 1 फरवरी को राम कृष्ण जन्म कथा , 2 फरवरी को कृष्ण बाल लीला ,नंद उत्सव , 3 फरवरी को रुक्मिणी विवाह उत्सव, 4 फरवरी को श्री कृष्ण के अन्य विवाह, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम चढ़ोत्तरी एवं फूल होली महोत्सव। वहीं 5 फरवरी को तुलसी वर्षा, सहस्त्रधारा, प्रसाद वितरण, वेदी पूजन हवन एवं तुलसी आरती इत्यादि किया जाएगा।
इस आयोजन के आयोजनकर्ता है समस्त युवा मंडल समिति बांकीमोंगरा ( सबका मदद, हमारा मकसद )।

संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का सम्पूर्ण कार्यक्रम यूट्यूब चैनल में Shyam Dubey पर दिखाया जा रहा है। इस चैनल के माध्यम से आप भी घर बैठे संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आयोजन का लाभ ले सकते हैं।

इस चैनल के माध्यम से कथा लाईव प्रसारण देख सकते हैं

https://www.youtube.com/live/vKIDExDzuDI?si=Pyr-YXZCc6KqU4G9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed