--:--

हरिहर दास ने किया सतरेगा क्षेत्र के प्राथमिक शाला गढ़कटरा में विभिन्न कार्यो के लिए सहयोग।

0
IMG_20260201_172703.jpg

हरिहर दास ने किया सतरेगा क्षेत्र के प्राथमिक शाला गढ़कटरा में विभिन्न कार्यो के लिए सहयोग।

छत्तीसगढ़ /कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत कुधरीपारा निवासी, समाजसेवक हरिहर दास ने कोरबा जिले के सतरेगा क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक शाला गढ़कटरा में विकास कार्यों के लिए लगभग 10 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया। जिसके लिए विद्यालय के सदस्य श्रीकांत ने हरिहर दास का आभार व्यक्त किया और बताया कि हरिहर दास इस क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में पहुंचकर आसपास के बुजुर्गो को कपड़े, सर्दियों में कंबल ,राशन व अन्य जरुरी चीजें प्रदान करते आ रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी कोरवा इलाकों के स्कूलों में हरिहर दास द्वारा न्योता भोज भी कराते आ रहे हैं, साथ ही स्कूली बच्चों को आवश्यकता अनुसार कॉपी, पेन व कपड़े भी वितरण किया जाता है। समाजिक कार्यक्रमों के दौरान हरिहर दास को जानकारी मिली कि प्राथमिक शाला गढ़कटरा में विभिन्न कार्यों की आवश्यकता है, जिला से दूर व पहाड़ी इलाकों के वज़ह से जिला प्रशासन व शासन की कोई सहयोग नहीं मिल पाता। इसलिए कुछ समाजसेवकों ने ठाना है कि इस स्कूल में जो कमी है उसे पुरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed