विवाह में सादगी का संदेश असिस्टेंट मैनेजर Er अमर और संगीत ने रचा इतिहास।
राजेश सोनी कि रिपोर्ट;- विवाह में सादगी का संदेश असिस्टेंट मैनेजर Er अमर और संगीत ने रचा इतिहास।
छत्तीसगढ़/कोरबा युवा Er. अमर साहू ने सादगीपूर्ण विवाह कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऋषि-मुनियों ने कहा है कि जिस समाज के परिवर्तन में युवाओं का योगदान होता है, वह परिवर्तन अवश्य सफल होता है। इसी विचार को चरितार्थ करते हुए Er. अमर साहू ने बिना फिजूलखर्ची, बिना दहेज और बिना किसी आडंबर के पवित्र धाम माँ महामाया शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सात्विक वातावरण के मध्य एक दिवसीय सादगीपूर्ण विवाह संपन्न किया।
उल्लेखनीय है कि Er. अमर साहू वर्तमान में South Eastern Coalfields Limited (SECL) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उच्च पद एवं उत्कृष्ट आय होने के बावजूद उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए सरल, संस्कारित एवं आदर्श विवाह का मार्ग चुना। उनका यह कदम निश्चित ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
आज के दौर में विवाह समारोहों में बढ़ता दिखावा एवं अनावश्यक खर्च कई परिवारों को आर्थिक बोझ तले दबा देता है। दहेज जैसी कुप्रथा से कन्या पक्ष के माता-पिता जीवनभर मानसिक और आर्थिक दबाव झेलते हैं। ऐसे समय में Er. अमर साहू द्वारा प्रस्तुत यह उदाहरण समाज को जागरूक करने वाला एवं प्रेरणादायी है।
अंत में, Er. अमर साहू जी एवं संगीता साहू जी को उनके नव वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत हेतु अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।
