--:--

ब्रेकिंग न्यूज़:नदी किनारे बांस पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस।

0
IMG-20260305-WA0002.jpg

ब्रेकिंग न्यूज़:नदी किनारे बांस पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस।

छत्तीसगढ़ /कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सुराकछार व आनंद नगर के मध्य आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ खोलार नदी के किनारे बांस पेड़ के डगांल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब स्थानीय ग्रामीण नदी की ओर गए, तब उन्होंने युवक के शव को बांस पेड़ डंगाल में लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कुसमुंडा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है।

मृतक की पहचान मनीष कंवर पिता धूल सिंह कंवर उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई है, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस हर एंगल से जांच कर रहे हैं और शव को फांसी के फंदे से उतारने व पंचनामा की तैयारी में जुट चुके हैं।

फिलहाल मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

नदी किनारे शव मिलने की इस खबर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed