--:--

बांकीमोंगरा जंगल साईड में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा, लिया भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद।

0
IMG-20260326-WA0044.jpg

हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट:बांकीमोंगरा जंगल साईड में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा, लिया भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद।

छत्तीसगढ़ /कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 08 के जंगल साइड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कथा स्थल पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया।

श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय धुनों और भजनों से सराबोर रहा। कथा वाचिका बालिका एकता देवी वैष्णव ग्राम डगबोरा के मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान श्रीमती सोनी विकास झा ने भी कथा का श्रवण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

जंगल साइड दुर्गा मंदिर व महिला समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हो रहे । आयोजन समिति ने बताया कि भागवत कथा के माध्यम से समाज में धर्म और सद्भावना का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। वहीं पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमें जीवन जीने की सही राह दिखाती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से मन को शांति मिलती है और समाज में सकारात्मकता का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed