--:--

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने श्रीमती सोनी विकास झा ने नवमी पर लिया माँ सिद्धिदात्री का आशीर्वाद।

0
IMG-20260327-WA0143.jpg

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने श्रीमती सोनी विकास झा ने नवमी पर लिया माँ सिद्धिदात्री का आशीर्वाद।

छत्तीसगढ़ /कोरबा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महानवमी के दिन बांकीमोंगरा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस खास मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने मां सिद्धिदात्री मंदिर पहुँचकर माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नगर पालिका अध्यक्ष जब मंदिर परिसर पहुँचे, तो वहां मौजूद श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अध्यक्ष ने विधि-विधान से माता की आरती उतारी और क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मां सिद्धिदात्री मंदिर महिला समिति की सदस्यों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। समिति की महिलाओं ने इस मौके पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया था, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि माँ सिद्धिदात्री सभी को सुख, शांति और सिद्धि प्रदान करें। हमारे बांकीमोंगरा परिवार पर माता की कृपा सदैव बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।”
नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में कन्या भोज का आयोजन हुआ , इसके अलावा देर शाम से देर रात तक महाभंडारा का भी आयोजन हुआ जिसमें आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालुगण महा भंडारा प्रसाद ग्रहण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed