बांकीमोंगरा: ग्राम अरदा में बिजली की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।
शत्रुहन पटेल कि रिपोर्ट:बांकीमोंगरा: ग्राम अरदा में बिजली की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन।
छत्तीसगढ़ /कोरबा बांकीमोंगरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत अरदा आश्रित मोहल्ला डोंगरपाठ में इन दिनों लो-वोल्टेज की समस्या से पूरे ग्रामवासी परेशान हैं, आज युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान के मार्गदर्शन व युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। महासचिव शत्रुहन पटेल ने कहा कि अरदा डोंगरपाठ मोहल्ले में विगत 06 माह से खराब ट्रांसफार्मर व जर्जर केबल (तार) की वजह से मोहल्ले के ग्रामीण लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। लो-वोल्टेज कभी भी अचानक हाई वोल्टेज हो जा रहा हैं जिससे घर में रखे फ्रीज, कूलर, टीवी, पंखा, बोर व अन्य विद्युत उपकरण खराब हो जा रहे हैं। युवा कांग्रेस कटघोरा ब्लाक उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर ने कहा लो वोल्टेज की वजह से ओवर हेड पानी टंकी की सप्लाई पूरे गांव में बंद हो चुका हैं। जिससे पूरे अरदा गांव में पानी की किल्लत मची हुई है। जर्जर केबल (तार) के वजह से विद्युत पोल व पेड़ों में करंट आ रहा है, जिससे कभी भी जानमाल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई हैं। आगे उन्होंने कहा हमारी प्रमुख तीन मांग हैं:-
- खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग।
- पूरे डोंगरपाठ का जर्जर केबल (तार) बदलने की मांग।
- डोंगरपाठ श्रीवास पारा में दो फेस विद्युत केबल व एक विद्युत पोल की मांग।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष गोरेलाल यादव, युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल, युवा कांग्रेस कटघोरा ब्लाक उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर, सावन कुमार निर्मलकर, विजय श्रीवास सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

