बांकीमोंगरा:भाजपा के ‘गाँव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत पुरेना में हुआ जनसंवाद।
बांकीमोंगरा:भाजपा के ‘गाँव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत पुरेना में हुआ जनसंवाद।

छत्तीसगढ़ /कोरबा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल से 12 अप्रैल) के उपलक्ष्य में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर ‘गाँव चलो, बस्ती चलो’ अभियान जोर-शोर से जारी है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के बांकीमोंगरा मंडल अंतर्गत ग्राम पुरेना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी श्रीमती आनंदी कुमारी धांधी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ सम्मिलित हुईं। उन्होंने ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। इसके साथ ही ग्रामीणों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुँचे, इस पर चर्चा की गई।
विकास का संकल्प: ‘हर गाँव तक विकास, हर व्यक्ति तक लाभ’ के संकल्प को दोहराया गया।
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हमारा संकल्प — हर गांव तक विकास, हर व्यक्ति तक लाभ।
