--:--

कल लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविरबांकीमोंगरा के विनायक पब्लिक स्कूल में।

0
IMG-20260412-WA0014.jpg

कल लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शिविर
बांकीमोंगरा के विनायक पब्लिक स्कूल में।

छत्तीसगढ़/कोरबा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कल, 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को एक विशाल निःशुल्क नेत्र रोग, मोतियाबिंद जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री सिद्धीदात्री शिक्षण समिति एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के तत्वावधान में एम.जी.एम. (MGM) नेत्र हॉस्पिटल के विशेष सहयोग से आयोजित है।

यह शिविर कल दिनांक: 13 अप्रैल 2026, सोमवार
समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
स्थान: विनायक पब्लिक स्कूल (हॉस्पिटल रोड), बांकी मोंगरा।

शिविर में आने वाले मरीजों को निम्नलिखित सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी:
मोतियाबिंद की गहन जांच एवं निदान, आधुनिक मशीनों द्वारा चश्मे के नंबर की जांच।
काला मोतियाबिंद की जांच एवं डॉक्टरी परामर्श।
आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन।
ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के लिए आने-जाने, रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था।

शिविर आयोजकों ने सूचित किया है कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन रायपुर स्थित एम.जी.एम. हॉस्पिटल में किया जाएगा। अतः जो मरीज ऑपरेशन के लिए आएंगे, वे अपनी पूरी तैयारी के साथ पहुँचें। साथ ही, शासन की योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए निम्नलिखित सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।
रोट. नितिन चतुर्वेदी: 94250 56992
भोलिशंकर अग्रवाल: 98271 62197
समीर अग्रवाल: 99930 19568
प्रकाश अग्रवाल: 78281 78278
रोट. पारस जैन: 93298 72807
मुकेश अग्रवाल: 96698 38743
रोट. कौशल सोनी: 98271 09109

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed