--:--

आशीष मित्तल बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमुंडा के उपाध्यक्ष।

0
IMG_20260413_152921.jpg

आशीष मित्तल बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमुंडा के उपाध्यक्ष।

छत्तीसगढ़/कोरबा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमुंडा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में आशिष मित्तल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमुंडा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशीष मित्तल ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

आशीष मित्तल के उपाध्यक्ष बनने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। समर्थकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से कुसमुंडा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed