--:--

अम्बेडकर जयंती पर बांकीमोंगरा नगर पालिका में छायाचित्र लगाने की उठी माँग, पार्षद दिव्या कुर्रे ने सीएमओ को सौंपा पत्र।

0
IMG_20260413_220456.jpg

अम्बेडकर जयंती पर बांकीमोंगरा नगर पालिका में छायाचित्र लगाने की उठी माँग, पार्षद दिव्या कुर्रे ने सीएमओ को सौंपा पत्र।

छत्तीसगढ़/कोरबा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की आगामी 14 अप्रैल 2026 को जयंती के अवसर पर बांकीमोंगरा वार्ड क्रमांक 9, अम्बेडकर नगर की पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) और अध्यक्ष से औपचारिक रूप से मांग की है कि पालिका कार्यालय में बाबा साहब की गरिमामय छायाचित्र (तस्वीर) स्थापित की जाए।

पार्षद दिव्या कुर्रे ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि डॉ. अम्बेडकर ने न केवल भारतीय संविधान की रचना की, बल्कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समानता का अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। पार्षद का मानना है कि उनकी तस्वीर कार्यालय में होने से आने वाले नागरिकों और कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों और न्याय की प्रेरणा मिलेगी।
“बाबा साहब किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। नगर पालिका जैसे सार्वजनिक संस्थान में उनकी तस्वीर का होना हमारे लोकतंत्र और संविधान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। मुझे उम्मीद है कि प्रशासन इस मांग को गंभीरता से लेते हुए आगामी जयंती तक इसे पूर्ण करेगा – सुश्री दिव्या कुर्रे, पार्षद (वार्ड क्र. 9, अम्बेडकर नगर)

पार्षद द्वारा सौंपे गए इस मांग पत्र पर स्थानीय नागरिकों और वार्ड वासियों ने भी अपना समर्थन जताया है। अब यह देखना होगा कि पालिका प्रशासन डॉ. अम्बेडकर जयंती से पूर्व इस दिशा में क्या कदम उठाता है। इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed