--:--

रायपुर में आयोजित तीर्थ यात्री मिलन समारोह में श्रद्धालुओं का हुआ सम्मान।

0
IMG-20260622-WA0018.jpg

समार सिंह बिंझवार कि रिपोर्ट;

छत्तीसगढ़/रायपुर श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा सेवा समिति द्वारा रायपुर में देवतुल्य तीर्थ यात्रियों के सम्मान में भव्य तीर्थ यात्री मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु शामिल हुए जिन्होंने समिति के साथ 6 से 8 बार विभिन्न धार्मिक तीर्थ यात्राओं में सहभागिता की है।

समारोह के दौरान श्रद्धालुओं के विश्वास, सहयोग एवं धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ महिला सम्मान से श्रीमती उषा गांठिया एवं वरिष्ठ पुरुष सम्मान से भोलाराम को सम्मानित किया गया।

वहीं समिति के साथ सर्वाधिक तीर्थ यात्राएं करने वाले श्रद्धालुओं रामनारायण एवं लक्ष्मीनारायण को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने तीर्थ यात्रा अनुभव साझा किए तथा समिति द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की।

समारोह के दौरान आयोजित पीलो पास (लकी ड्रा) में सिद्धार्थ सोनी प्रथम एवं समारूराम देवांगन द्वितीय विजेता घोषित हुए। दोनों विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक भाग्यशाली श्रद्धालु को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का पुरस्कार प्रदान किया जाना रहा, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर समिति द्वारा आगामी विशेष ट्रेन एवं अन्य तीर्थ यात्रा पैकेजों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती तीर्थ यात्रा उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री, गणमान्य नागरिक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed