कोरबा के सिनेमाघरों में पहुँचे छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बली’ के सितारे, अफ़ज़ल अली और प्रशंसकों ने किया भव्य स्वागत।

छत्तीसगढ़ /कोरबा छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बली (अब होही डर के शुरुआत)’ छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में 19 जून से रिलीज हो चुका है स्टार-कास्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में 23 जून मंगलवार को कोरबा जिले के सिटी सेंटर मॉल, चित्रा टॉकीज और निहारिका टॉकीज में फिल्म के कलाकार पहुंचे जहां टीम का अफजल अली सांसद प्रतिनिधि कोरबा व उनके टीम के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

केक काटकर मनाया गया जश्न;
सिनेमाघरों में पहुँचे फिल्म के निर्माता दीपक जायसवाल, मुख्य कलाकार लक्षित झांझी, काजल सोनबेर, एवरग्रीन विशाल और अनुराग शर्मा का कोरबा सांसद प्रतिनिधि अफ़ज़ल अली व उनके साथियों ने शाल व पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत किया। इस खास मौके पर सभी ने मिलकर केक काटा और फिल्म की सफलता की कामना की।
सांसद प्रतिनिधि अफजल अली ने की फिल्म देखने की अपील?
इस दौरान कोरबा सांसद प्रतिनिधि अफ़ज़ल अली ने उपस्थित दर्शकों और मीडिया से बात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बढ़ती गुणवत्ता की तारीफ करते हुए स्थानीय दर्शकों से अपील की कि वे भारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुँचकर ‘बली’ फिल्म को देखें और छत्तीसगढ़ी संस्कृति व कलाकारों को अपना समर्थन दें।
सेल्फी लेने उमड़ा प्रशंसकों का हुजूम;
अपने पसंदीदा कलाकारों को अपने बीच पाकर स्थानीय फिल्म प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में पहुँचे प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से कलाकारों का स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों के साथ सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ लेने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा।



