--:--

शा. हाईस्कूल बाकी साईड में निर्माणाधीन कक्षों का बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से की आत्मीय मुलाकात।

0
IMG-20260715-WA0021.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा?

छत्तीसगढ़ /कोरबा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बुधवार को शासकीय हाईस्कूल (बाकी साइड) परिसर में निर्माणाधीन नए कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। नए कक्षों के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
इसके बाद श्रीमती सोनी विकास झा ने विद्यालय की कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की तथा मन लगाकर अध्ययन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि नगर क्षेत्र में शिक्षा और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed