--:--

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने हाई मास्क लाइट एवं बोर खनन कार्य का किया निरीक्षण।

0
IMG-20260806-WA0013.jpg

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने गुरुवार को विभिन्न निर्माण एवं जनसुविधा संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 पुरेना में स्थापित की जा रही हाई मास्क लाइट के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिल सके।
इसके पश्चात पालिका अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 12 में चल रहे बोर खनन कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बोर खनन कार्य शीघ्र पूर्ण कर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं विकास कार्यों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास की गति को निरंतर बनाए रखेगी।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

वहीं निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों से भी मुलाकात किया, मुलाकात के दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा को विभिन्न समस्याओं को अवगत कराया गया, जहां पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने क्षेत्र में बनी समस्याओं व नागरिकों के ज़रुरत को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed