--:--

सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री सेजेस तिलकेजा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

0
IMG-20260920-WA0006.jpg

गौतम कुमार संवाददाता उरगा?

छत्तीसगढ़/तिलकेजा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी हिन्दी माध्यम विद्यालय तिलकेजा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने जमीन पर बैठकर उत्साह के साथ चित्र बनाए। बच्चों ने स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, ग्रीन इंडिया और विकसित भारत जैसे विषयों पर अपनी सोच को कागज पर उतारा।

प्रतियोगिता के बाद सभी बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए आकर्षक और संदेशप्रद चित्रों का प्रदर्शन किया। बच्चों की कल्पनाशीलता और रंगों के संयोजन की शिक्षकों ने सराहना की।

इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष किशन साव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलसिंह कंवर ने बच्चों के चित्रकला की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में हो रहे असीमित विकास कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर SMDC सदस्य रामनिरंजन जायसवाल , गजेन्द्र वैष्णव, विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और बच्चों को सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। साव ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक दायित्व की भावना भी पैदा करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed